रायपुर / छत्तीसगढ़ में मानसूनी बरसात का दौर जारी है। रायपुर में आज दोपहर बाद भारी बरसात हुई। यह बरसात इतनी तेजी थी पुरा राजधानी ही पानी – पानी हो गया। इससे राहत का अहसास जरूर हुआ लेकिन शहर के कुछ हिस्सोें में यह लोगों की मुसीबत भी बढ़ा गया। सड़कों से होकर बरसात का पानी घरों में घुस गया।
बरसात बंद होने के बाद भी सड़कों पर घुटना भर पानी भर गया था। रायपुर के विभिन्न मुख्य मार्गो और कॉलोनी में भी जल भराव हुआ। जहां बरसात के बाद लोगों को घुटने भर पानी में होकर आवाजाही करनी पड़ी। सड़क की ऊंचाई वाले घरों में बरसात का पानी घुस गया। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जलभराव के बाद रायपुर नगर निगम के दावे की पोल भी खुल गई है। नगर निगम पिछले कई वर्षों से जलभराव की समस्या को खत्म करने का दावा करता रहा है। इसकी कई परियोजनाओं का अभी कोई नतीजा निकलता नहीं दिख रहा है। मानसून से पहले अगर नालियों की सफाई कराई गई होती तो नालियां उफान में नही आती।
गौरतलब हो कि लोगों के घरों में भी पानी घुसा। कई मोहल्लों में पानी की वजह से लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पानी भरे सड़क पर वाहन चालकों को गड्ढे खोजने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे वाहन सड़कों में कम गड्डो में ज्यादा जाते दिखे।
राजधानी से सटे व निचले हिस्सों में इस बारिश ने ज्यादा कोहराम मचाया है। बारिश के बाद कई पुल के ऊपर से पानी जाने की वजह से घण्टों तक दोपहिया व चार चकिया वाहन चालकों को पानी कम होने का इंतजार रहा, पर कईयों ने जान जोखिम में डाल कर पुल को पार भी किया।






