00 नगर पुलिस अधिक्षक चिरमिरी ने घटना को लिया गंभीरता से मौके पर पहुच एक बड़ी चुनौती की कही बात. पेय जल के लिए परेशान हो रहे क्षेत्र वासी
कोरिया चिरमिरी / एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के डोमनहिल इकाई में स्थित देवा इंकलाईन में लॉक डाउन की इस बड़ी अवधि और स्थानीय प्रशासन की चकाचौंध व्यवस्था और गस्ती के बावजूद भी इस भूमिगत देवा माइंस से फ़िल्टर प्लांट तक बिछाई गई पाइप लाईन के लगभग 200 पाइपों को बीते रात्रि शहर के लोहा चोर गिरोह के द्वारा चोरी कर लिया गया। जो इस लॉक डाउन की स्थिति में स्थानीय प्रशासन के साथ एसईसीएल चिरमिरी की वास्तु स्थिति को बता रही है । जहाँ क्षेत्र में लोहा चोरों के सक्रिय गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है । वही स्थानीय पुलिस के साथ साथ डोमनहिल के एसईसीएल सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली भी संदेहास्पद दिखाई दे रही है । इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार बीते रात्रि चिरमिरी के डोमनहिल क्षेत्र में स्थापित एसईसीएल की भूमि गत देवा माइंस से फ़िल्टर प्लांट तक डोमनहिल वासियों के जल संकट को दूर करने के लिए पाइप लाईन का बिछाव किया गया था । जिसमें अज्ञात लोहा चोरो द्वारा उक्त लाईन से लगभग 200 पाइप जिसमें प्रति पाइप की लंबाई लगभग 6 मीटर की बताई जा रही है को चोरी हो जाने से एसईसीएल डोमनहिल इकाई के साथ पुरे एसईसीएल चिरमिरी में हड़कंप मचा हुआ है और बगैर पाइप लाईन के वही अचानक बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच फ़िल्टर प्लांट तक जल पहुचाने का प्रयास विफल दिखाई दे रहा है ।
सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार एसईसीएल के सुरक्षा विभाग का भी कही न कही इस पुरे मामले में मिली भगत की जन चरचा से पुनः एसईसीएल इस पुरे मामले में केवल एक मुख्य दर्शक की तरह अपनी संलिप्ता दिखा रही है जो हमेशा से होता आया है । इस पुरे मामले में रविवार को शहर के नगर पुलिस अधिक्षक पी पी.सिंह ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए इस पूरी घटना को एक चुनौती के रूप में लेकर इस गिरोह के जड़ तक जाने और जल्द से जल्द एक बड़ी कार्यवाई की बात कही है । जिसको लेकर पुलिस ने कई संदिग्ध लोगो को अपनी हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछ ताच करते हुए एसईसीएल के सुरक्षा विभाग प्रहरियों के मोबाइल नंबर को लेकर लोकेशन ट्रेस विभाग को भेजा है । बहरहाल पुलिस की इस कड़ाई से लग रहा है की इन पाइप लाईन के चोरों का खुलासा होने की उम्मीद दिखाई दे रही जो आज तक कभी नहीं हुआ है ।
इस सबंध में स्थानीय लोगो का कहना है की इस लॉक डाउन के दरमियान पाइप लाईन की चोरी होना चिंताजनक बना हुआ । उन्होंने चोर गिरोह पर कड़ी कार्यवाई करते हुए उनसे पाइप लाईन की बरामदगी की मांग रही जो इस बमुश्किल दिखाई दे रहा है ।।
