Advertisement Carousel

1 लाख फेस मॉस्क के लिए बृजमोहन ने की राशि स्वीकृत


रायपुर / पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर शहर में एक लाख फेस मॉस्क वितरण करने के लिए अपने विधायक निधि से 10 लाख रुपये स्वीकृत किया है। नगर निगम इस राशि से स्व सहायता समूहों से कपड़े का बनाया गया मॉस्क खरीदेगी।

इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण थमता नजर नहीं आ रहा है। जहा उम्मीद नही थी ऐसे जिलों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है।ऐसी परिस्थिति में नागरिकों को सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करना और घर से बाहर फेस मॉस्क लगाकर रखना सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है।

हम देख रहे है की प्रशासन द्वारा वितरित किया जा रहा फेस मॉस्क नाकाफी है। आवश्यकता ज्यादा की है। क्योंकि आने वाले कई महीनों तक लोगों को फेस मॉस्क लगाने की जरूरत पड़ेगी। इसी बात को ध्यान में रखकर 1 लाख फेस मॉस्क के लिए राशि स्वीकृति किया है। उन्होने कहा कि कपड़े के फेस मॉस्क को रोजाना धोकर उपयोग में लाया जा सकता है, इसलिए यह ज्यादा उपयोगी होता है।

error: Content is protected !!