Advertisement Carousel

भगवा आतंकवाद से संतोष का असंतोष हास्यासपद – कांग्रेस, पी. डब्लू .डी. के दोषी इंजीनियर पर हो कार्यवाही – रूपेश

राजनांदगांव / जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने भवन लोकार्पण के नाम पर भगवा आतंक और भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष पंचायत राज अधिनियम में विशेषाधिकार की अज्ञानता के चलते एवं सांसद के प्रति स्वयं के असंतोष को अपने बयान के माध्यम सेे प्रदर्शित किया है जो हास्यासपद है । साथ ही दुबे ने जिला प्रशासन से स्कू ल बिल्डिंग का साजिसपूर्ण हैण्डओवर के चलते पी. डब्लू .डी. के अधिकारी किसे हैण्डओवर किये जिससे यह अप्रिय वातावरण निर्मित हुआ ऐसे दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में निर्माणकार्यो की स्तरहीन गुणवत्ता जगजाहीर है। अब छ.ग.की कांग्रेस सरकार निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं करने वाली सरकार है इस सरकार में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्म्मान है किसी के अधिकार पर कोई हस्तक्षेप नहीं है जिलाधीश ने निर्माण और निर्माणकार्यों की जानकारी के लिए प्रशासनिक व्यवस्था के चलते अपने अधिनस्थों को निर्देश जारी किये है उसे राजनीतिक रूप देना भाजपा की हताषा का परिणाम है जिस लोकार्पण को लेकर भाजपाई अपनी खोई राजनीति को बचाने की नौटकी कर रहे है वे पहले लोकार्पण शिलालेख को देख ले कि उस शिला लेख में निर्वाचित क्षेत्रीय विधायक को कहां स्थान मिला है और जिस प्रकार से उस पत्थर का भाजपाई भगवाकरण का कार्य किया गया है वह अपने आप में निन्दनीय है । प्रवक्ता दुबे ने सांसद महोदय से कहा कि यदि आप 18 लाख लोंगो से निर्वाचित होने की दुहाई दे रहे है तो वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामीण हितग्राहियों को मिलने वाली 12 हजार रूपये अपने संसदीय क्षेत्र के हितग्राहियों को दिलाने का प्रयास करें जिसमें जनता को सिर्फ धोखा ही मिला है और उन्हें अपनी सांसद निधी के कार्याे का भूमि पूजन एवं लोकार्पण के अनेको अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व सांसद तो राज्य सरकार की बैशाखी पर टिके रहे अब केन्द्रीय योजना को जिले में लाकर अपनी श्रेष्टता साबित करें।

प्रवक्ता दुबे ने अंत में यह कहा भाजपा जिला अध्यक्ष सांसद के लोकार्पण कार्यक्रम जिसे सांसद ने प्रतिष्ठा का प्रश्र बनाया है उसे छोटे आयोजन और थोड़ा बहुत सम्मान अगर सांसद को मिल रहा है कह कर अपने सांसद के प्रति अपनी व भाजपा पार्टी की सोच को उजागर किया है।

error: Content is protected !!