यहाँ यातायात नियमों के साथ साइबर क्राईम समेत अन्य अपराधों की जानकारी दे रही पुलिस

राजनांदगांव / जिले की पुलिस लगातार स्कूल और कॉलेजों में यातायात नियमों के साथ-साथ साइबर क्राईम समेत अन्य अपराधों की जानकारी दे रही है।

इसी कड़ी में जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के शासकीय डॉ. भीमराम अंबेडकर महाविद्यालय में डोंगरगांव थाना पुलिस टीम के प्रभारी शिवेन्द्र राजपूत ने कार्यशाला किया। जिसमें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वही अपराध कौन-कौन से होते है और किस तरह आदमी अपराध कर बैठता है और क्राईम करने से बचने और कोई अपने आस-पास अपराध कर रहा है उसकी जानकारी दी गई। वही इस कार्यशाला में उपस्थित छात्र – छात्राओं से थाना प्रभारी शिवेन्द्र राजपूत ने सवाल पूछे और जहां छात्र – छात्राओं ने इसका जवाब भी दिया और इसके लिए उन्हें ईनाम भी दिया गया। कार्यशाला में पुलिस के द्वारा नाबालिग को गाड़ी नहीं चलाने और हैलमेट पहनकर गाड़ी चलाने की सलाह दी गई ।

error: Content is protected !!