00 आबकारी विभाग की ताबरतोड़ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी – नीतू ठाकुर
राजनांदगाँव / कलेक्टर राजनांदगाँव के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी ज़िला राजनांदगाँव श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर के मार्गदर्शन में आबकारी स्टाफ द्वारा (1) हीरो स्पलेंडर वाहन क्रमांक CG 04 CZ—2023 में अवैध परिवहन करते हुए जगत वल्द भागचंद साहू उम्र 28 वर्ष निवासी टीपानगढ थाना गैंदाटोला को 100 पाव देशी दारू संत्री केवल महाराष्ट्र में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा शराब, प्रत्येक में 180ml कुल मात्रा 18 लीटर के साथ पकड़ा गया।
(2) हीरो डीलक्स वाहन क्रमांक CG 08 AL —1532 में में अवैध परिवहन करते हुए जितेंद्र वल्द सुखदेव जगनेकर उम्र 36 वर्ष निवासी मासूल थाना गैंदाटोला को70 पाव देशी दारू संत्री केवल महाराष्ट्र में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा शराब, प्रत्येक में 180ml कुल मात्रा 12.6 लीटर के साथ पकड़ा गया।
(3)समेलाल वल्द परसादी निषाद उम्र 42 वर्ष निवासी हाट बंजारी थाना छुरिया के अवैध आधिपत्य से 152 पाव देशी दारू संत्री केवल महाराष्ट्र में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा शराब, प्रत्येक में 180ml कुल मात्रा 27.36 लीटर के साथ पकड़ा गया।
(4) होंडा साइन वाहन क्रमांक CG 08 U —3844 में अवैध परिवहन करते हुए गितेश्वर देवांगन वल्द मोहन लाल उम्र 24 वर्ष निवासी गैंदाटोला थाना गैंदाटोला तथा अजय वल्द रामसाय साहू 23 वर्ष निवासी गैंदाटोला थाना गैंदाटोला को80 पाव देशी दारू संत्री केवल महाराष्ट्र में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा शराब, प्रत्येक में 180ml कुल मात्रा 14.4 लीटर के साथ पकड़ा गया।
(5) हीरो डीलक्स वाहन क्रमांक CG 08 AG —4254 में अवैध परिवहन करते हुए तुलसीराम वल्द सीताराम धोबी उम्र 36 वर्ष निवासी आटरा थाना छुरिया तथा निर्मल वल्द जगदीश गंधेल 35 वर्ष निवासी रेंगाकठेरा थाना चिल्हाटी को 60 पाव देशी दारू संत्री केवल महाराष्ट्र में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा शराब, प्रत्येक में 180ml कुल मात्रा 10.8 लीटर के साथ पकड़ा गया |कुल 05 प्रकरण में मदिरा मात्रा 83.16 लीटर एवं 4 मोटरसायकल जप्त किया गया है
सभी 07 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) ,36 का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। रेड कार्यवाही दौरान श्रीमती निरूपमा लोन्हारे सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त राजनांदगाँव, एस.के. द्विवेदी आबकारी उपनिरीक्षक, वृत्त घुमका एवं आरक्षक मे राकेश दुबे,ओमप्रकाश सिन्हा, संतोष अहिरवार, निजाम शाह उपस्थित रहे |
