Advertisement Carousel

रमन सिंह पर पलटवार – यह अंग्रेजो के मानने वाले लोग हैं सांप्रदायिकता फैलाना इनका काम है – CM भूपेश बघेल

रायपुर / तिरुपति बालाजी के दर्शन बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौटे । इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।

असम में हो रहे मतदान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान हमारे पूरे साथी असम में काम कर रहे हैं जो रुझान मिल रहे हैं निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

बांग्लादेश के लिए नरेंद्र मोदी के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पलटवार यह सबसे तेज गेंदबाज है सबसे तेज फेंकते हैं विदेश में जाकर इस प्रकार की बातें कहना हास्यास्पद है।

रमन सिंह पर पलटवार यह अंग्रेजो के मानने वाले लोग हैं सांप्रदायिकता फैलाना इनका काम है असम में जब सरकार है बीजेपी की तो आपको यह बताना चाहिए कि आपने 5 साल में किया क्या है केवल अजमल का भय दिखा रहे हैं जब रमन सिंह डिब्रूगढ़ गए थे तब मैं भी वहीं था बेचारे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं उनकी पार्टी में उनकी दुर्दशा है मैं उनकी क्या बात करूं।

एयर इंडिया को लेकर सेंट्रल सिविल एवियशन मिनिस्टर के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पलटवार बेचने के अलावा इनको आता क्या है ओने पौने दाम में केवल बेच रहे हैं।

नक्सलियों के द्वारा कार्बन कोटिंग का प्रयोग किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान हम लोग लगातार नजर रख रहे हैं वह लगातार घिरते जा रहे हैं बौखलाहट दिखाई दे रही है।

होली को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान कोविड-19 का समय है घर में होली खेले हम अगले साल भी होली मना सकते हैं सार्वजनिक रूप से होली ना खेले थोड़ा सा बचाओ जरूरी है।

रायपुर दुर्ग बेमेतरा में कोविड-19 के आंकड़ों में लगातार वृद्धि होने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान मुख्य सचिव लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं जो भी आवश्यक कार्यवाही होगी हम करेंगे प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी को उत्तर प्रदेश का सचिव बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान छत्तीसगढ़ का कद लगातार बढ़ रहा है असम में भी यहां के नेताओं ने काफी मेहनत की है जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में उनका योगदान रहा है उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी उनका योगदान सामने आएगा।

मनरेगा में 100 दिन के रोजगार देने में देश के 5 राज्यों में शामिल होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान बहुत अच्छा काम किया है पंचायत विभाग ने सभी को बधाई देता हूं।

राहुल गांधी के द्वारा r.s.s. में महिलाओं को लेकर दिए बयान का मुख्यमंत्री ने किया समर्थन महिला विरोधी मानसिकता है आर एस एस की उसी को लेकर राहुल गांधी जी ने कहा है।

error: Content is protected !!