Advertisement Carousel

चेकपोस्ट पहुचे विधायक गुलाब कमरो, निरीक्षण कर कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कोरिया / सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो व कलेक्टर कोरिया डोमन सिंह ने चनवारीडाँड़ स्थित काष्ठागार चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल का जायजा लेकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिसके बाद विधायक गुलाब कमरो घुटरीटोला चेकपोस्ट भी पहुचे। जहां उन्होंने बेरियर का निरीक्षण किया और चेकपोस्ट पर कार्यरत सभी कर्मचारियों से मिलकर स्थिति व हालतों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया।

आपको बता दे कि श्री कमरों लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और जरूरतमंद लोगों तक पहुच उनकी हरसंभव मदद भी कर रहे हैं।

error: Content is protected !!