कोरिया / भाजपा के प्रदेशव्यापी धरना कार्यक्रम में कोरिया के भाजपाइयों ने भी समर्थन देते हुए अपने घरों के सामने धरना दिया।
बता दे कि भाजपा उपाध्यक्ष दीपक पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी और पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने अपने घर के द्वार पर छग में पूर्ण शराबबंदी लागू करने के लिए 3 बजे से 5 बजे तक धरना दिया।

इस दौरान उन्होंने लाइव उद्बोधन के माध्यम से कांग्रेस सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। अपने चुनावी वादे के विरुद्ध जाकर भूपेश सरकार ने लॉक डाउन के बीच शराब दुकानों को खोल कर लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि आज कोरोना के संक्रमण से बचने के प्रयास होने चाहिए न कि शराब की बिक्री। छग के मजदूर जो बाहर फंसे हैं उनके सकुशल राज्य वापसी की चिंता करनी चाहिए। जिले में ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर श्री तिवारी ने सवाल उठाये।


