भीषण सड़क हादसे में जिंदा जले 4 लोग, मौत

राजनांदगांव / राजनांदगांव के छुरिया-कल्लूबंजारी रोड में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 3 लोग जिंदा जल गए, वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है. हादसे में कुल 4 लोगों की मौत हुई है.

छुरिया-कल्लूबंजारी रोड में पैरीटोला मोड़ के पास मालवाहक गाड़ी और बाइट में जबरदस्त टक्कर हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोग मौके पर ही जिंदा जल गए. वहीं एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है. हादसे में मालवाहक में सवार 4 लोग भी घायल हुए हैं, जिसमें एक ने रायपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है.

error: Content is protected !!