कोरिया मनेन्द्रगढ़ / कोरोना वैश्विक महामारी के बीच केंद्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ाए जा रहे पैट्रोल-डीजल के दामों के विरोध में कांग्रेसियों ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विनय जायसवाल नपा अध्यक्ष को साईकल रिक्शा में बैठा कर स्थानीय गांधी चौक से साईकल रिक्सा चलाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ निकले और एसडीएम मनेन्द्रगढ़ को ज्ञापन सौंपा। पेट्रोल डीजल के बढ़ाए गए दामों को कम करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के बाद समस्त कांग्रेसियों ने भगत सिंह तिराहे पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
इस मौके पर मुख्यरूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश तिवारी, अनिल प्रजापति, अभय बड़ा, सगुप्ता बक्स, हारून मेमन, अबरार अहमद, गिरधर जायसवाल, गौरव गुप्ता, वेंकटेश सिंह,इंदु पनेरिया, रोमा चटर्जी, रुकमणी खोपड़ागड़े चरण सिंह, रमेश यादव, अख्तर अली, घनश्याम बोंदिया, छत्तीसगढ़ व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मेमन, जिला अध्यक्ष कमल पोद्दार, जिला महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ व्यंकटेश सिंह, प्रिंस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, राकेश यादव,कोमलकान्त, राजकुमार यादव, प्रमिला,अमित पांडेय, मोहम्मद शफी, मोहम्मद तोकीद, सबीना खातून, ज्योति मजूमदार, मधु के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



