नई दिल्ली / फेसबुक जल्द ही व्हाट्सऐप का अपने मैसेंजर ऐप पर इंटीग्रेशन करने जा रहा है. ऐसे में व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को काफी नुकसान हो सकता है. ऐसे में आपके द्वारा व्हाट्सऐप पर या फिर मैसेंजर पर किए गए चैट फेसबुक के स्वामित्व वाले सभी ऐप्स पर दिख सकते हैं.
व्हाट्सऐप फीचर्स ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट बताती है कि फेसबुक जल्द ही अपने दो लोकप्रिय ऑनलाइन चैट ऐप्स के बीच कम्युनिकेशन को इनेबल करने की प्लानिंग कर रही है. यदि यह खबर सच साबित होती है, तो जैसे ही इस फीचर को रोलआउट किया जाएगा. वैसे ही फेसबुक मैसेंजर के जरिए व्हाट्सऐप पर चैट की जा सकेगी. हालांकि, डेटा इन्क्रिप्शन और यूज़र सिक्योरिटी से समझौता किए बिना फेसबुक किस प्रकार इंटीग्रेशन की इस प्लानिंग को पूरा करता है, इसको लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
ऐसा हो सकता है इंटीग्रेशन
कोड रेफ्रेंसेज से पता चलता है कि फेसबुक यह पता लगा पाएगा कि क्या कोई व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट ब्लॉक है. इसके अलावा यह पुश नोटिफिकेशन के साउंड और किसी चैट की कुछ डीटेल्स की भी पहचान कर सकेगा. कोड के मुताबिक, इस इंटिग्रेशन से कॉन्टैक्ट के फोन नंबर, मैसेज काउंटर, आर्काइव चैट जैसी जानकारी भी मिल सकेगी. फेसबुक मेसेंजर चुनिंदा व्हाट्सऐप ग्रुप के मेंबर और कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल पिक्चर्स भी देख सकेगा.
WABetaInfo का अनुमान है कि फेसबुक व्हाट्सऐप द्वारा पहले से इस्तेमाल किए जाने वाले सिग्नल प्रोटोकोल को मैसेजस को इनक्रिप्ट और डीक्रिप्ट करने के लिए भेज सकता है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस फीचर के साथ डिसेबल ऑप्शन होगा या नहीं. लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फीचर की जटिलता के चलते हो सकता है कि फेसबुक आने वाले समय में यह फीचर पूरी तरह से बंद कर दे.
ट्रैकर का दावा है कि फेसबुक व्हाट्सऐप मैसेज को इक्ट्ठा नहीं कर रहा है, लेकिन लोकल डेटाबेस के कोड इस पर काम कर रहे हैं. WABetaInfo ने अनुमान लगाया है कि फेसबुक सिंगल प्रोटोकॉल टू एन्क्रिप्ट एंड डिक्रिप्ट मैसेज को अपना सकता है, जो व्हाट्सऐप पहले से ही इस्तेमाल कर रहा है. हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि इस फीचर में डिसेबल ऑप्शन दिया जाएगा या नहीं. ट्रैकर का मानना है कि मुश्किल फीचर होने की वजह से फेसबुक इस फीचर के साथ आने वाले समय में डिसेबल करने का भी विकल्प पेश करेगा.
