Advertisement Carousel

नकली नोट छापकर उसे खपाने निकले 5 लोग गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 21 लाख 27 हजार नकली नोट जप्त

महासमुंद / नकली नोट छापकर उसे खपाने की फिराक में निकले 5 लोगों को महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से 21 लाख 27 हजार के नकली नोटों के साथ कलर प्रिंटर, कटर, फोटो कॉपी मशीन, ब्लेड, कैची अन्य सामानो को भी जप्त कर लिया गया हैं। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी की नकली नोटों का सौदा नदी मोड के बेलसोंडा के पास होने वाला हैं।

बता दे कि मुखबिर की सुचना पर महासमुंद पुलिस और साइबर सेल की टीम घोड़ारी नदी मोड के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी बिच मोटर सायकल पर दो व्यक्तियों को नगदी रकम के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर बलौदाबाजार मे रह रहे।अपने साथियो के बारे मे भी बताया जिसके बाद 3 अन्य लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से कुल 21 लाख 27 हजार नकली नोटों को जप्त कर लिया हैं। सभी 5 आरोपी बलौदाबाजार सरसींवा के रहने वाले है। जिनकी पहचान कलाराम नायक, मुन्नालाल भारती, दुर्गा कुर्रे, रेशम कोसले, भूपेंद्र जांगड़े के रूप मे की गईं हैं। आरोपी 25 हजार के असली नोटों के बदले अपने ग्राहकों को 1 लाख के नकली नोट दिया करते थे और पूर्व मे ये लाखो रूपये मार्केट मे खपा भी चुके थे।

आपको बता दे की मुन्नालाल भारती पूर्व मे हत्या के मामले मे जेल भी जा चूका है वही गिरोह का सरगना कलाराम नायक का कलर प्रिंटिंग दुकान का संचालक भी है फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों पर धारा 489 क, ख, ग, घ के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया हैं।

error: Content is protected !!