Advertisement Carousel

भारत ने बनाया एक दिन में करीब नौ लाख कोविड जांच का नया रिकार्ड, अब तक 19 लाख से अधिक रोगी हुए स्‍वस्‍थ

  • नई दिल्ली / भारत में कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच क्षमता में लागतार बढ़ोतरी हो रही है और देश एक ही दिन में 10 लाख परीक्षण करने की क्षमता हासिल करने के काफी पास पहुंच गया है। कल एक ही दिन में करीब 9 लाख परीक्षण करके भारत ने नया कीर्तिमान बनाया।
  • केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने बताया है कि यह शानदार उपलब्धि ‘टेस्‍ट, ट्रैक एंड ट्रीट’ की रणनीति पर कड़ाई से अमल से हासिल हो पायी है।उन्‍होंने बताया कि केन्‍द्र सरकार के साथ-साथ राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के संकल्‍प और दृढ़ निश्‍चय से कोविड-19 रोगियों का पता लगाकर उन्‍हें आइसोलेशन में रखने के लिए जो इंतजाम किये गये उनसे दैनिक परीक्षणों की संख्‍या बढ़ाने में बड़ी मदद मिली।परीक्षणों के सप्‍ताह-वार दैनिक औसत में भी तेज बढ़ोतरी हुई है और यह संख्‍या जुलाई 2020 के पहले सप्‍ताह में 2 लाख 30 हजार से चालू सप्‍ताह में करीब आठ लाख हो गयी है।कोविड नमूनों के कल हुए आठ लाख 99 हजार नमूनों की जांच के बाद देश भर में अब तक कुल तीन करोड 9 लाख 41 हजार 264 नमूनों की जांच की जा चुकी है। सरकार ने कहा है कि इस उपलब्धि का प्रमुख कारण देश भर में इस महामारी के परीक्षण करने की सुविधाओं का लगातार विस्‍तार होना है। इस साल जनवरी में देश में केवल एक प्रयोगशाला काविड-19 नमूना का परीक्षण करती थी जबकि आज इनकी संख्‍या एक हजार 476 हो गयी है। इनमें से 971 सरकारी और बाकी 505 निजी प्रयोगशालाएं हैं।देश में पिछले 24 घंटों के दौरान एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक – लगभग 58 हजार रोगी स्‍वस्‍थ हुए हैं। इसके साथ ही इस महामारी से अब तक स्‍वस्‍थ होने वालों की संख्‍या 20 लाख के करीब पहुंच गई है। स्‍वस्‍थ होने वालों की दर बढ़कर 73 दशमलव एक-आठ प्रतिशत हो गई है। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्‍या तेजी से कम हो रही है और अब यह एक दशमलव नौ-दो प्रतिशत पर आ गई है। उन्‍होंने बताया कि तीस राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में यह दर राष्‍ट्रीय औसत से कम है।
error: Content is protected !!