Advertisement Carousel

सम्मानित हुए 108 के फ्रंट लाइन वॉरियर्स, उत्कृष्ठ सेवाभाव के लिए संचालन करने वाली संस्था जेएईएस ने किया सम्मानित

सूरजपुर / कोरोना महामारी के बीच अपने कर्त्तव्य निष्ठा और सेवाभाव के माध्यम से मिसाल कायम करने वाले अपने फ्रंट लाइन वारियर्स का 108 संजीवनी एक्सप्रेस का संचालन करने वाली संस्था जेएईएस ने सम्मानित किया.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर एस सिंह, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर अनिता पैकरा, कोविड 19 नोडल अधिकारी डॉ दीपक जायसवाल, संदीप गुप्ता सुरेश गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया. संस्था की ओर से कोविड रिजर्व एम्बुलेंस में सेवा दे रहे 108 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की गई.
सम्मानित होने वाले 108 कर्मचारियों में ईएमटी मीर जाफर, शिवनाथ एवं पायलट मो नफ़िश , दिनेश पैकरा शामिल हैं.

संस्था द्वारा बताया गया कोरोना वायरस के चलते वर्तमान समय में उत्पन्न हुई विकट परिस्थिति के बीच हमारे ईएमटी और पायलट पूरी लगन और निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उनके इस सेवाभाव की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है. यह सम्मान उनके मनोबल को और अधिक बढ़ाएगा.

इस अवसर पर संस्था की ओर से 108 के जिला प्रबंधक अनुराग तिवारी उपस्थित रहे.

error: Content is protected !!