कोरिया / नव वर्ष 2018 मंगलवार की सुबह एक बार फिर नकाबपोश गैंग के लुटेरों ने कोरिया जिले के पटना इलाके में एक परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर उनके घर से लाखों रुपये लूट लिए।
आपको बता दे कि यह गैंग जिले में पिछले कुछ महीनों से सक्रिय है और लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।
गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत डकईपारा में अरविंद साहू पिता भण्डारीलाल साहू भगवती किराना स्टोर में
बीती रात करीब 3 बजे हथियारबंद 5 नकाबपोश घर के भीतर घुस गए। नाकाबपोश गिरोह घर के बगल के पैरावट के ऊपर चढ़कर घर की छत पर पहुंचे और सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुए। इस दौरान बालक व 3 महिलाएं एक कमरे में सो रही थीं। नकाबपोश गिरोह ने बालक को मालिक समझकर सीधे उसके गले पर चाकू अड़ा दिया। यही नहीं उन्होंने परिवार के सभी सदस्य को कमरे से बाहर निकाला और गले में चाकू अड़ाकर नकद व जेवरात रखने की जगह पूछी। नकाबपोशों ने व्यापारी की आंख में पट्टी बांधकर घर में रखी नकद राशि 82 हजार सहित मंगलसूत्र, अंगूठी लूटकर फरार हो गए। कुल डकैती 2 लाख की बताई जा रही है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद सुबह पुलिस के आला अधिकारी सहित पटना पुलिस मौके पर पहुंच जांच प्रारंभ कर दी है।
खैर बता दे कि शहर में पांच परिवारों को यह गैंग अब तक लूट का शिकार बना चुका है। हर जगह इस गैंग के सदस्य एक ही तरीका अपनाते हैं। छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल होकर परिवार को बंधक बना लेते हैं और लूट की घटना को अंजाम दे कर फरार हो जाते हैं। हर वारदात में एक ही बात यह भी सामने आती रही है कि नकाबपोश परिवार के सदस्यों को यह समझाइश देते हैं कि आप हमारा सहयोग करिए, हम अपना काम कर के चले जाएंगे।
बहरहाल ऐसा मन जा रहा है कि यह गणपत गैंग का ही काम है जो पुलिस की पकड़ से अब भी दूर है। इसी वजह से इनके हौसले और बुलंद हो रहे हैं।
