Advertisement Carousel

रविंद्र नाथ तिवारी निर्वाचित हुए पुरानी पेंशन बहाली संघ के प्रांताध्यक्ष

कोरिया / पुरानी पेंशन बहाली संघ न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ के राष्ट्रीय संयोजक जनक सिंह रावत ने संचालन समिति की अनुशंसा पर छ ग प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रविंद्र नाथ तिवारी को प्रांत अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना है जिससे संघर्षरत समस्त कर्मचारियों में हर्ष की लहर है प्रांताध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न कर्मचारियों व पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी जनपद पंचायत के सभाकक्ष में नवनियुक्त प्रांताध्यक्ष का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव अशोक गुप्ता व सरगुजा संभाग अध्यक्ष ओमप्रकाश खैरवार व जिलाध्यक्ष कोरिया के बृज नारायण मिश्रा व विश्वास भगत ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि रविंद्र नाथ तिवारी को प्रांत अध्यक्ष बनाए जाने से पूरे प्रदेश में संगठन काफी मजबूत होगा।कर्मचारी वर्ग में नए जोश का संचार हुआ है और कार्यकर्ता व पदाधिकारी काफी उत्साहित हैं उनके नेतृत्व में समस्त कर्मचारी एवं पदाधिकारी गण नई ऊर्जा के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।
बधाई देने वालों में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के उप प्रांताध्यक्ष राजेंद्र सिंह ,घनश्याम जायसवाल, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपिका चन्द्रा, बलजीत कुर्रे, संयोजक विस्वास भगत, अशोक गुप्ता, ओमप्रकाश खैरवार, ब्रिजनारायन मिश्रा, वीरेंद्र जायसवाल, संजय सिंह ठाकुर, अवधेश शर्मा, मो नय्यर अंसारी, रामदेव विश्वकर्मा, वसीम रजा खान, प्रभात वर्मा, सन्तोष मण्डल, पवन रुपौहिला, कृष्ण कुमार यादव, हीरा सिंह बघेल, अशोक कुमार कश्यप एवं समस्त विभागों के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!