कोरिया / भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विष्णु देव साय पहली बार कोरिया जिले के दौरे पर पहुँचे। उनके साथ संघटन महामंत्री पवन साय, प्रदेश मंत्री व कोरिया प्रभारी अनुराग सिंगदेव भी थे।
रायपुर से बैकुंठपुर जाते समय रतनपुर में मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के घर पर विष्णु देव साय रुके जहा उनका स्वागत किया गया । साय के बैकुंठपुर जिला भाजपा कार्यालय पहुँचने पर भी जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय में जिले के सभी मंडलो से आये पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।


स्वागत के दौरान चरचा से आये कार्यकर्ताओ का नाम स्वागत के लिए नही लिए जाने पर वे नाराज होकर बाहर जाने लगे तब भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने खुद माइक पकड़ा और चरचा के साथ खोंगापानी से आये कार्यकर्ताओ को स्वागत करने के लिए कहा। उन्होंने अपने उदबोधन में यह तक कह दिया कि चरचा में लाकडाउन को तोड़कर कार्यकर्ता पूरे जोश में स्वागत करने आये है।
पत्रकारो से चर्चा करते हुए साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है कोरोना काल के बाद भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। चुनाव घोषणा पत्र के हर मोर्चे में सरकार घिर चुकी हैं किसी भी वायदे को पूरा कर पाने में सरकार फेल हो चुकी हैं। जैसे ही कोरोना समाप्त हो जाएगा बड़ी रैली सभा कर के विरोध जताएंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि रायपुर नगरनिगम का नेता प्रतिपक्ष जल्द तय कर लिया जाएगा और पत्रकारों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता के बयानबाजी आरएसएस से साठ गांठ वाले बयान पर कहा कि वो तो हमेशा ही ऐसा कुछ कहते रहते हैं उनके बारे में क्या कहेंगे।

इस दौरान प्रदेश मंत्री अनुराग सिंगदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, डंबरु बेहरा, पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, श्रीमती चंपा देवी पावले, भाजपा कोरिया उपाध्यक्ष शैलश शिवहरे – देवेंद्र तिवारी, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, पूर्व भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष भानु पाल, महामंत्री अरसद खान, पूर्व मंडल अध्यक्ष बैकुंठपुर सुरेंद्र चक्रधारी, मनेन्द्रगढ़ मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, घनश्याम साहू, मो शाहिद, कीर्ति वासो, विपिन विहारी जायसवाल, पंकज गुप्ता, आयुष नामदेव, तीरथ राजवाड़े, रीत जैन, जमुना प्रसाद, कपिल जायसवाल, कुबेर साहू इत्यादि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
