Advertisement Carousel

भारतीय जनता पार्टी पटना मंडल में बैठक हुई संपन्न


कोरिया / भारतीय जनता पार्टी पटना मंडल की आवश्यक बैठक दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित की गई। पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल जी की विशेष उपस्थिति में बैठक संपन्न की गई। जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी 61 पोलिंग बूथों पर संगठन को मजबूत करना है, सभी बूथ पर पार्टी की स्थानीय समिति का डाटा एंट्री फार्म भरने के लिए मंडल के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक के बाद राजनांदगांव की भूतपूर्व महापौर एवं निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व शोभा सोनी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाहरलाल गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, बैठक प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्य वती सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनीता कुर्रे, जिला कार्यालय मंत्री एवं आई टी सेल के जिला संयोजक तीरथ राजवाड़े, बिनोद साहू, मंडल महामंत्री श्रीराम राजवाड़े,रामलखन यादव, शंकर प्रसाद सोनी, संदीप दुबे, अनिल जायसवाल, सत्यम साहू,बिजेंद्र प्रसाद साहू, विष्णु प्रसाद साहू, बिनोद जायसवाल, कमलेश साहू, अवधेश देवांगन, रामाशंकर साहू, अनिरुद्ध ठाकुर, अखिलेश गुप्ता, रामसागर तिवारी, जुगेश साहू, प्रेम प्रकाश पाण्डेय,भंवर लाल कुर्रे, शिवशंकर साहू, देवेन्द्र कुशवाहा, सुरेश साहू, दिलराज रवि, पप्पू साहू, बिहारी लाल साहू मुकेश देवांगन सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!