कोरिया / कोरोना के संक्रमण और उपचार को लेकर जिले में एक ओर जहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है तो दूसरी ओर कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या भी उसी अनुपात में बढ़ रही है। जितनी तेजी से यहां मरीज मिले उतनी ही तेजी से स्वस्थ्य भी हुए है । वैश्विक महामारी का संक्रमण जिले में चारों ओर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से प्राप्त दिशा-निर्देशों अनुसार जिले में कोविड हास्पिटल में कोविड-19 पाजिटिव मरीजों का उपचार निरंतर चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है। जिले मे कोरोना रोकथाम व उपचार के लिए कोरोना वारियर्स कार्य अत्यंत सराहनीय है।
विगत दिनो कोरोना के गंभीर लक्षणों के साथ भर्ती हुई मरीज सरला( बदला हुआ नाम) जिसका आक्सीजन लेवल निम्न स्तर पर रहा और उसके शरीर में खून की मात्रा भी कम थी सांस लेने में काफी तकलीफ थी जिसके बाद उन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया था खून की कमी को दूर करने के लिए डाक्टरो द्वारा ब्लड भी चढाया गया था लेकिन अब वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है और डाक्टरो की सतत निगरानी में है मरीज के परिजन ने बताया ,”हम अपना साहस खो चुके थे लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए जो व्यवस्थायें की हैं, उनके कारण से सरला (बदला हुआ नाम) इस महामारी से जीत हासिल कर पाई है और उसे एक नया जीवन मिला है ।“
यह जानकारी देते हुए सीएमएचओ डां रामेश्वर शर्मा ने बताया “मरीज को पूरे समय डॉक्टरों की निगरानी में रख कर उसका उपचार किया गया था। कोविड हास्पिटल में आक्सीजन की व्यवस्था भी है, ताकि ज्यादा गंभीर लक्षण वाले मरीजों को भी इलाज सके। सफल इलाज के बाद जिले में स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। “,
स्वास्थ विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के अब तक 342 कोरोना मरीज सफल इलाज के बाद स्वस्थ होकर कोविड केयर सेंटर से अपने घरों के लिए रवाना हो चुके हैं । कोविड हास्पिटल में 407 भर्ती मरीजो में सें 342 लोग सफल उपचार के बाद स्वस्थ होकर लौट चुके है वही 40 मरीजों का उपचार जारी है 27 मरीज रेफर किये गये है जबकि 01 मरीज की मृत्यु हुई है। होम आइसोलेशन में 509 मरीज है,जिसमें सें 70 मरीज स्वस्थ हो चुके है।
सीएमएचओ डां रामेश्वर शर्मा ने बताया,”जिले मे कोरोना जांच में तेजी लाई गई है कलेक्टर कोरिया के मार्गदर्शन में हमारी टीम द्वारा बुधवार तक 5,194 आरटीपीसीआर जांच, 9,286 एंटीजन टेस्ट एवं 2,967 ट्रू नाट जांच की गई हैं । अस्पताल में आईसीयू, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेड उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा हम कोरोना का सामना करने को तैयार है साथ ही जनसमुदाय से यह अपील है कि कांरोना से बचाव के उपाय अवश्य अवश्य अपनाये एवं लक्षण महसूस होते ही जांच के लिये सामने आकर हमारा सहयोग करे और पर्याप्त सुरक्षा और सावधानी बरतें ।“
कैसे होता है इलाज
कोविड हॉस्पिटल में संक्रमित मरीज भर्ती किए जाते है जिन्हें अलग-अलग रखकर उपचार किया जाता है। कोविड हॉस्पिटल में अलग प्रवेश और निकासी की व्यवस्था रहती है।
।
