00 प्रदेश सरकार के वादा खिलाफी और किसान विरोधी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन
कोरिया / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले भर में भाजपा ने धान खरीदी को लेकर कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय घड़ी चैक में धरना प्रदर्शन एवं हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम सात सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौपा। जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लाकों में भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के वादा खिलाफी और किसान विरोधी नीतियों के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाडे़, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य सुनिता कुर्रे, जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, किसान मोर्चा अध्यक्ष कामतानाथ तिवारी, जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष भानूपाल, कपिल जायसवाल, अभिमन्यु मृदुली, गोपाल राजवाड़े, मंडल महामंत्री सुभाष साहू, संदीप गुप्ता, दिनेश चेरवा, विमलचंद, आशीष वैद्य,श्रीराम राजवाड़े,रामलखन, विपिनबिहारी जायसवाल, बिजेन्द्र जायसवाल, कुबेर साहू उपस्थित थे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि, सत्ता के लालच में कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से झूठे वादे किए। झूठी और लोकलुभावन घोषणा की। अब सत्ता में आने के बाद घोषणा पूरी करने के बजाय लोगों को गुमराह कर रही है।
जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा झूठे वायदा कर प्रदेश में सरकार बनाई है, उन्होंने कहा कि, प्रति एकड़ न्यूनतम 20 क्विटल धान खरीदा जाए। साथ कांग्रेस सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में 2500 रूपये क्विटल धान खरीदने का घोषणा किया था उसे पूरा करें। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय पूल में डेढ़ गुना अधिक चावल खरीदने की घोषणा की है अब केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ से 60 लाख टन चावल खरीदेगी। केन्द्र से चावल के इस मद में 9 हजार करोड़ रूपये हाल ही में प्रदान किया गया है। 60 लाख टन चावल के लिए 90 लाख टन धान की जरूरत होगी। जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि, प्रदेश सरकार प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ा कर 20 क्विंटल करने को कहा।
जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने कहा कि, प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का रकबा घटाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार को किसानो का एक-एक दाना धान खरीदी के अपने वायदा को पूरा करना चाहिए। उन्हांेने कहा कि, किसान विरोधी ऐसी किसी भी हरकत को स्वीकार नहंी किया जाएगा। किसानों का रकबा एक इंच भी नहीं घटायें जायें।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कामतानाथ तिवारी ने कहा कि, प्रदेश सरकार पहले किसानों को कर्ज माफी के नाम पर ठगा, फिर 2500 रुपये समर्थन मूल्य को लेकर धोखा, अब विलंब से धान खरीदी कर किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है। भाजपा किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। कांग्रेस के किसान विरोधी नीतियों के विरोध में सड़क से लेकर प्रदेश तक प्रदर्शन करेगी। साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
(1) किसानों का धान खरीदी 1 दिसंबर के जगह 1 नवम्बर से किया जाय जिसमे किसानों के धान बेचने के लिए भरपूर समय मिले
(2) पिछले दो साल का बोनस देने का वादा को पूरा करे सत्ता में आने से पहले वादा किया गया था कि किसानों के धान को एक एक दाना को खरीदी करेंगे जो अभी 15 क्विंटल खरीदी किया जा रहा हैं जिसको 15 क्विंटल की जगह कम से कम 20 क्विंटल खरीदी करे
(3) खराब मौसम और बारिश के कारण किसानों का फसल जो लगभग 60 से70 प्रतिसत पानी मे दुब कर बर्बाद हो गया उनका उचित मुआबजा की मांग
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सुभाष साहू ने किया। इस अवसर पर रेखा सिंह, मंजू जिवनानी, अन्नू दुबे, रविश गुप्ता, संतोष शर्मा, पप्पू साहू, सतेन्द्र राजवाड़े, अंचल राजवाड़े, मुसाफिर सिंह, बिजेन्द्र साहू, हितेश सिंह, फलेन्द्र ठाकुर, धर्मेन्द्र सिंह, उमांशकर राजवाड़े, संतोष सिंह, शिव प्रसाद राजवाड़े, हरि राजवाड़े, लक्की महंत, संदीप दुबे, अनिल जायसवाल, विनोद देवांगन, गोपी कुर्रे, बबलू सिंह, आदित्य जायसवाल, रंजन शर्मा, प्रकाश चिकनजुरी, प्रताप सिंह, सामुयल मिंज सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


