कवर्धा / घुघरी रोड में चार व्यक्ति गांजा को पिकअप वाहन से क्वार्टर नम्बर 31 में डम्प कर रहे हैं, कि उक्त सूचना के संबंध में थाना प्रभारी कवर्धा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं प्राप्त निर्देशों के आधार पर हमराह स्टाफ एवं गवाहो के जाकर मौका में रेड कार्यवाही किया जो पिकअप वाहन क्रमांक-सीजी 04 जेडी 8833 से रूम नम्बर 10 में रखते 01 सुमित तिवारी पिता दिनेश तिवारी, उम्र-27 साल, साकिन अटल आवास घुघरी रोड 02 साकिर खान पिता मोहम्मद शकील खान, उम्र-30 साल, साकिन कुकदूर 03 साजिद खान उर्फ बबला पिता मुन्ना खान, उम्र-22 साल, घुघरीरोड अटल आवास कवर्धा, 04 साहिद खान उर्फ बंटी पिता मुन्ना खान, उम्र-24 साल, साकिन अटल आवास घुघरी रोड कवर्धा से पिकअप वाहन क्रमांक-सीजी 04 जेडी 8833 से एक क्विटल आठ किलोग्राम (1.8 क्विंटल) एवं मकान से एक क्विटल बैयालिस किलोग्राम (1.42 क्विंटल) कुल वजनी दो क्विटल पचास किलो (2.5 क्विटल) कुल कीमत 25 लाख रूपये को जप्त किया गया एवं घटना में प्रयुक्त वाहन पीकअप वाहन कुल कीमती तीन लाख रूपये को जप्त किया गया। आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
आरोपियो से पूछताछ करने पर गांजा को अवैध तस्करी करते हुए धन लाभ अर्जित करने हेतु उड़ीसा राज्य से लाकर कवर्धा जिले के विभिन्न क्षेत्रो में खपाने की तैयारी में थे।
