Advertisement Carousel

फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ाया एक विदेशी युवक, 24 लाख के ठगी का मामला, कोरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

00 आईजी रतन लाल डांगी सरगुजा रेंज ने 10 हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा

कोरिया / कोरिया पुलिस को इस बार बड़ी सफलता हाथ लगी है। राज्य में पहली बार फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ाया एक विदेशी, फर्जी प्रोफाइल बना कर लड़कियों को बेवकूफ बना पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करता था। कोरिया की पुलिस ने दिल्ली में छापा मार कर आरोपी को पकड़ा हैं। आरोपी के पास दो दो पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं।

आरोपी के द्वारा Matrimonial Site पर Fake Profie बनाकर (रोहन मिश्रा, अरुण राय इत्यादि नाम से) अपने आप को NRI (Non Resident Indian) बताते हुये शादी करने का झांसा देकर एवं अपना Property India Transfer कर भारत में सेटल होने के नाम पर कस्टम चार्ज एवं RBIOfficer, IME Officer इत्यादि के नाम पर फर्जी Mail भेजकर पैसा लेने धोखाधड़ी किया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी उपेन्द्र साहू आ स्व० सुदामा प्रसाद साह निवासी
तनवापारा बैकुण्टपुर के लिखित शिकायत पर थाना वैकुण्ठपुर में अप0 ऋ0 84/ 2020 घारा 419, 420 का मुकदमा कायम किया गया कि इसकी छोटी बहन के साथ उक्त आरोपी रोहन मिश्रा के नाम से फजी NRI (Non Resident Indian) बनकर Jeevansathi.com वेबसाईट के माध्यम से शादी करने का झांसा देकर एवं अपना Property India Transfer कर भारत में सेटल होने के नाम पर कस्टम चार्ज एवं RBI Officer IMF Officer इत्यादि के नाम पर पीड़िता से 24,07,500.00 स0 चौबिस लाख सात हजार पांच सी) का ठगी किया है।

अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी को पकडने हेतु आई जी रतन लाल डांगी सरगुजा रेंज के मार्गदर्शन में पुलिस अरधीक्षक कोरिया चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक डॉ. पंकज शुक्ला व उप पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल के मेतृत्व में सायबर टीम कोरिया द्वारा मामले की पतासाजी की जाने लगी। प्रकरण में देखा गया कि आरोपी के द्वारा VOIP Call internet call, Whatsapp Call उपयोग किया गया है। सायबर टीम द्वारा प्रकरण के सभी बिन्दुओं का बारीकी से विश्लेषण कर आरोपी की पहचान करने में सफलता पाई गई।

उपरोक्त अपराध की विवेचना के दौरान विशेष टीम को दिल्ली, नोएडा (उ0प्र0) रवाना किया गया था विशेष टीम द्वारा के द्वारा आरोपी के ठिकाने पर वविश वेकर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अन्य राज्यो तेलंगाना, आन्ध्र प्रदेश, झारखण्ड, उडिसा, हिमाचल प्रदेश इन सभी राज्यों में भी अपने आप को डॉक्टर, इंजीनियर विजनस मैन बताये हुये अपने झासे लेकर लाखो रूपये की टगी किया है तथा दगी की रकम को कुछ अपने पास रख बाकी शेष रक्म को नाईजोरिया ट्रांसफर कर देता था इसके पास से 02 नग पासपोर्ट मिला जिसमें एक फार्जी पासपोर्ट (Republic of South Africa Name Coko Daniel) एवं दुसरा पासपोर्ट (Federal Republic of Nigeria Name Ajide Peter Chinaka) , 02 नग नाईजीरियन डेबिट कार्ड ,01 नग एसबीआई डेबिट कार्ड ,4 नग मोबाईल हैण्डसेट, 14 नग सीम कार्ड, 01 वाईफाई डिवाइस, 01 नग लैपटॉप जप्त किया गया। आरोपी के पासपोर्ट एवं बिजा का अवलोकन किया गया जिसकी म्याद समाप्त हो चुकी है।

सायबर अपराध को पकड़ने में निरीक्षक विमलेश दुवे. उप निरीक्षक सचिन सिंह, उनि गंगासाय पैकरा, इस्तियाक खान अशोक मलिक व कोरिया सायबर सेल से पुष्कल सिन्छा. प्रिंस राय, अरविन्द कौल, सजल जायसवाल, विजय कुमार सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!