Advertisement Carousel

कमल कान्त साहू बने जिला जेल बैकुंठपुर के जेल संदर्शक

कोरिया / छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के समस्त जिलों में जेल संदर्शकों की नियुक्ति की है जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से कैबिनेट मंत्री गृह एवं जेल विभाग ताम्रध्वज साहू ने संसदीय सचिव अम्बिका सिंह देव, ओबीसी के प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी गुप्ता, जिला अध्यक्ष नजीर अजहर के अनुसंसा पर कमल कान्त साहू को कोरिया का जेल संदर्शक नियुक्त किया है।

कमल कान्त साहू के नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष व्याप्त है कमल कान्त ने बताया कि मुझे जो दायित्व दिया गया है उसका मैं सही ढंग से निर्वहन करुंगा। जिले के लोगों को जेल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। जेल में बंद कैदियों का शासन के द्वारा जो सुविधाएं मिलती है उसका नियमित रूप से पालन हो ईसका हर प्रकार से ख्याल रखा जायेगा।

error: Content is protected !!