Advertisement Carousel

MLA बृहस्पत ने SDM और तहसीलदार के लापता होने की सूचना जनहित में की जारी, 1100 इनाम की भी घोषणा की

00 रामानुजगंज एसडीएम एवं तहसीलदार कि लापता की सूचना सोशल मीडिया पर हो रही है तेजी से वायरल
00 विधायक बृहस्पति सिंह फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से लापता होने की सूचना कर रहे है सोसल मीडिया पर पोस्ट
00 जनहित में सूचना जारी करते हुए लोगों से कर रहे हैं अपील
00 आज सुबह से लापता है दोनों अधिकारी, अधिकारियों की मोबाइल बंद होने की सूचना भी हो रही है जारी
00 सूचना देने वाले व्यक्ति को ही 1100 रुपए नगद इनाम की भी कर रहे हैं घोषणा।

बलरामपुर / बलरामपुर-रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के एक फेसबुक पोस्ट से पुरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है।

आपको बता दे कि विधायक बृहस्पत ने रामानुजगंज एसडीएम अभिषेक गुप्ता और तहसीलदार विवेकानंद चंद्रा को लापता बताकर सूचना देने वाले को बाकायदा 1100 ईनाम देने की बात लिखी है। जो खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।

विधायक श्री सिंह ने फ़ोटो सहित पोस्ट कर लिखा है की ….रामानुजगंज एसडीएम श्री अभिषेक गुप्ता एवं तहसीलदार विवेकानंद चंद्रा दोनो अपने अपने निवास से आज दिनांक 21 जनवरी 2021, गुरूवार प्रात: 9 बजे से लापता हैं। इन दोनों की जानकारी न तो इनके परिजनों को है नही किसी अधीनस्थ के पास कोई सूचना है. साथ ही साथ इन दोनों का मोबाइल भी बंद आ रहा है। इन दोनों अधिकारियों के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो वे तत्काल रामानुजगंज थाना को सूचित करेंगे. सूचना देने वाले व्यक्ति को रु. 1,100 नगद ईनाम प्रदान किया जावेगा।

error: Content is protected !!