Advertisement Carousel

धमकी से काम नहीं बनता, चर्चा से निकलता है बातचीत का हल – डॉ रमन सिंह


00 भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने दिया बयान
00 धान और चावल का मुद्दा है तो मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार से बैठकर चर्चा करनी चाहिए

रायपुर / केंद्र सरकार यदि छत्तीसगढ़ से चावल खरीदी नहीं करती तो छत्तीसगढ़ सिंगुर बन सकता है यह बयान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया था इस मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि धमकी देने से कोई बात नहीं बनती है मुख्यमंत्री को सरकार को किसी चीज की जरूरत है तो उसे बैठकर और उस पर चर्चा करके समझाया जाता है धमकी से कोई काम नहीं होता

केंद्र सरकार सिद्धांत और चावल के मुद्दे पर यदि कहीं कोई विवाद है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार को केंद्रीय मंत्रियों से जाकर बैठकर चर्चा करनी चाहिए और जो भी विवाद है उसे बैठ के सुलझाया जाना चाहिए यह नहीं कि धमकी देकर किसी कार्य को करने का प्रयास करें यह बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ को सिंगूर बनाने वाले बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने दिया उन्होंने कहा कि जो भी चर्चा होती है वह बैठकर होती है और बातचीत से उसका रास्ता निकलता है धमकी देने से कोई रास्ता नहीं निकल पाता और ना ही उसका कोई हल निकलता है यह बातें मुख्यमंत्री को मालूम होनी चाहिए।।

error: Content is protected !!