Advertisement Carousel

मोदी राज में इंडिया और डिजिटल इंडिया दोनो असुरक्षित – धनंजय ठाकुर

00 छत्तीसगढ़ भाजपा की बेबसाइट को पाक हैकर द्वारा हैक किये जाने पर प्रतिक्रिया

रायपुर / छत्तीसगढ़ भाजपा की बेबसाइट को पाक हैकर द्वारा हैक किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी राज में इंडिया और डिजिटल इंडिया दोनो असुरक्षित है।

मोदी भाजपा देश में सीमा पार हो रहे पाक आतंकी और साइबर आतंकी के हमलों को रोकने में नाकाम है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नोटबंदी के बाद डिजिटल इंडिया को सुरक्षित बताने वाली भाजपा अब बताएं जब भाजपा का ऑफिशल साइट हैक हो गया तब डिजिटल इंडिया कितना सुरक्षित और विश्वसनीय ? नोटबन्दी के बाद आवाम को आन लाइन लेन देन करने की सलाह देने वाली भाजपा को अब सत्य का एहसास हो रहा ।भाजपा अपने चंद आन लाइन कारोबारी उद्योगपत्तियो को लाभ पहुचाने देश को डिजिटल इंडिया की मायाजाल में ढकेले है जो असुरक्षित असुविधाजनक और लाभकारी नही है। नोटबन्दी के बाद जनता लगातार आन लाइन ठगी का शिकार हो रही है। छत्तीसगढ़ भाजपा साइटस का हैक होना डिजिटल इंडिया का असुरक्षित होने का जीता जागता प्रमाण है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा की बेबसाइट के हैकिंग पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जांच होनी चाहिये हैकिंग हुयी भी कि नहीं। भाजपा एवं संघ का चरित्र अविश्वशनीय है। झूठा प्रचार और अफवाह फैलाना भाजपा की फितरत हैैै। चर्चा में बने रहने और जनमानस को भरमाने के लिए भाजपा और उसके नेता किसी भी स्तर तक जा सकते है। मोदी, अमित शाह, रमन सिंह, भाजपा का आफिसल सोशिकल साइटस एवं भाजपा के नेताओं का सोशल साइट फेसबुक, टवीटर, इंस्टाग्राम में के फॉलोवर्स विदेशी भी है।

error: Content is protected !!