कोरिया / पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह द्वारा लगातार चलाये जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत थाना खडगवा पुलिस को अवैध शराब तस्करों को पकड़ने में एक और सफलता प्राप्त हुई है दिनांक 23.02.2021 को मुखवीर द्वारा सूचना मिला कि ग्राम कृपा सिंह पिता झुन्नु लाल गाड निवासी पेण्ड्री का अपने साथी देवेन्द्र लाल बरगाह पिता मोहन लाल निवासी पेण्ड्री के साथ एक मोटर सायकल में अंग्रेजी विहस्की शराब 02 पेटी को मोटर सायकल में रखकर बिकी परिवहन करने ग्राम देवाडांड, कटकोना की ओर जा रहा है कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरिया व अति० पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशानुसार तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर हमराह स्टाफ, गवाहों को साथ लेकर शराब रेड कार्यवाही पर रवाना हुआ कि जैसे ही ग्राम पेण्ड्री चौक के पास पहुंचने वाले थे की दोनो आरोपी पुलिस गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेरा बंदी कर पडका गया, दोनों आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 96 पाव अंग्रेजी शराब कुल 17 लीटर 280 एम.एल अंग्रेजी शराब कीमती 12480 रूपये का जप्त किया गया है।
पूछताछ पर उक्त शराब को मनराज सिंह निवासी ग्राम जलके थाना पसान से खरीदना बताये जो आरोपी मनराज सिंह को पकडकर पूछताछ कर उसके द्वारा धनपुर जंगल में छिपाकर रखे अंग्रेजी गोवा शराब कुल 8 लीटर 640 एम.एल. को धनपुर जंगल से बरामद किया गया तीनों आरोपियों से कुल 25 लीटर 920 एम.एल. अंग्रेजी शराब कीमती 18720 रूपये का एवं आरोपी कृपा सिंह के द्वारा घटना में प्रयुक्त मो0सा0 होण्डा साईन क. सीजी 16 सीएम 1817 कीमती 30000 रूपये का जप्त किया गया है।
आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्र. 59/21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर आज दिनांक 24.02.2021 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह, प्र0आर0 विरेन्द्र सिंह, आर० इलियास कुजुर, आर0 बृजेश काशी, आर० उमेश मिंज, सैनिक प्रमोद साहू का सराहनीय योगदान रहा।
