Advertisement Carousel

देवेन्द्र प्रताप बुहाना बनाए गए जनसत्ता दल लोकतंत्र की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य

दिल्ली / जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया ने देवेन्द्र प्रतापसिंह बुहाना को दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया हैं। श्री बुहाना समाज सेवा के क्षेत्र से पिछले 10 वर्षों से जुड़े हुए हैं इनके द्वारा इस क्षेत्र में अनेक सराहनीय कार्य किए गए हैं। देश के विभिन्न राज्यों में इनके संगठन है जो समाज में हो रहे अन्याय के विरुद्ध और पीड़ितों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। समाजसेवा के साथ साथ श्री बुहाना पर्यावरण संरक्षण और पशु पक्षियों के कल्याण के लिए भी कार्य करते हैं। श्री बुहाना बचपन से ही राजाभैया से बहुत प्रभावित रहे हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं । वे पिछले कई वर्षों से राजा भैया एवं उनके अनुज अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल भैया के साथ है और उनकी गिनती राजा भैया के क़रीबी लोगों में होती है । जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किए जाने पर श्री बुहाना ने राजा भैया और गोपाल भैया का आभार व्यक्त किया और कहा कि राजा भैया ने उन पर जो भरोसा जताया है वे उसे सदा बनाये रखेंगे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे ।

error: Content is protected !!