Advertisement Carousel

प्रेस लिखी वाहन से नशीली दवाइयों की सप्लाई, आरोपी पुलिस गिरिफ्त में…

कोरिया / प्रेस लिखी वाहन से नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाले आरोपी चिरिमिरी पुलिस गिरिफ्त के में हैं।

पुलिस ने बताया कि दिनांक 17.03.2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटर सायकल क्रमांक यूपी 64 यू/ 3211 में धुम कर हल्दीबाड़ी में नशीली दवा कैप्शूल बिक्री करने के लिये धुम रहे हैं मोटर सायकल में वायजर में लाल रंग से PREES लिखा हुआ है सूचना पर गवाहों को तलब कर स्वयं हमराह स्टाफ के घेरा बंदी कर दबिश दिया हल्दीबाड़ी बगनच्या दफाई में आरोपी गण उक्त मोटर सायकल में पहुंचे जिन्हें रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम 01. अजय कुमार उर्फ सुन्दर पाण्डेय पिता विश्वराम पाण्डेय उम्र 26 वर्ष सा० पनिया थाना सिटी कोतवाली सीधी जिला सीधी म0प्र0 02. अनिल उर्फ नीलू पाण्डेय पिता राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय उम्र 30 वर्ष सा0 कटीली चाना सिटी कोतवाली सीधी जिला सीधी म0प्र0 03. दीवाकर उर्फ दीपक सिंह पिता नारायण सिंह उम्र 25 वर्ष सा० कूपनी थाना सिटी कोतवाली सीधी जिला सीधी म०प्र० का रहना बताये।

तलाशी के दौरान एक काला रंग के बैग में 11 पैकेट स्पाज्मो, प्रोक्सीवान कैशूल प्रत्येक पैकेट में 6 पत्ता कुल 66 पत्ता प्रत्येक पत्ता में 24 नग कैप्सूल कुल 1584 नग कैप्शूल बरामद हुआ जिसमें बैज नं. WAA 0076 लिया है एवं आरोपी अजय कुमार पाण्डेय के पास आरबी न्यूज रिपोर्टर का आई कार्ड मिला। जिसे जप्त किया गया है जप्त टेबलेट एवं मोटर सायकल की कुल कीमत 60000 रूपये है। आरोपियों द्वारा पत्रकार बताकर एक राय होकर नशीली कैप्शूल सीधी म0प्र0 से जिला कोरिया छ0ग0 में बिक्री हेतु व्यवसायिक मात्रा में परिवहन करना पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर ही गिरफ्तार किया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही पश्चात आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक जे0डी0 कुशवाहा, आरक्षक भानु प्रताप सिंह, दिनेश उईके, यशवंत सिंह, अशोक मलिक एवं अन्य स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

error: Content is protected !!