कोरिया / जिले में कोरोना संक्रमितों का ऑकड़ा दिनों दिन बढ़ रहा है। इसी बीच संक्रमण से निपटने जीवन रक्षक दवा के कालाबाजारी की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव ने कलेक्टर को पत्र लिखा है।
श्रीमती सिंहदेव ने कलेक्टर को प्रेषित पत्र में लेख किया है कि जिले में में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि हो रही है। रोजाना बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे हैं इस विषम परिस्थिति में संक्रमण को मात देने कारगार साबित हो रही रेमडेसिवीर इंजेक्शन दवा की अनुपलब्धता की भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। इन दवाईयों के कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही है। श्रीमती सिंहदेव ने दवाईयों के कालाबाजारी पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
