रायपुर / पीएम केयर फंड से छत्तीसगढ़ भेजे गए वेंटिलेटर को लेकर को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि केंद्र की ओर से भेज गए 69 में से 58 वेंटिलेटर खराब हालत में हैं। वहीं, वेंटिलेटर सप्लाई करने वाली कंपनी फोन नहीं उठा रही है। वेंटीलेटर की क्वालिटी घटिया है और महंगी दरों पर खरीदी गईं है। BJP PM केयरफंड और निजी फंड का गलत इस्तेमाल कर रही है।
बड़ा आरोप – केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए 69 में से 58 वेंटिलेटर खराब – शैलेष नितिन त्रिवेदी
