Advertisement Carousel

बीजापुर से SI लापता, नक्सलियों द्वारा अपहरण की आशंका

बीजापुर / छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बीजापुर जिले से बड़ी खबर निकलकर आ रही है। यहां नक्सलियों द्वारा एक सब इंस्पेक्टर का अपहरण किए जाने की खबर है। गंगालूर इलाके में माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस बारे में मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक‚ अपहृत SI का नाम मुरली ताती है। वह जगदलपुर पुलिस लाइन में पदस्थ था। पिछले करीब डेढ़ महीने से सब इंस्पेक्टर ताती ड्यूटी से गैरहाजिर बताया जा रहा है।

इसी बीच वह गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार मेले में शामिल होने आया था। यहीं से मंगलवार को एसआई के लापता होने की सूचना मिल रही है। खबर यह भी है कि सब इंस्पेक्टर मुरली ताती की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं है। ऐसे में उसके लापता होने की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया है।

एसआई के लापता होने के बाद नक्सलियों द्वारा उसका अपहरण किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। लेकिन खबर लिखे जाने तक लापता सब इंस्पेक्टर का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

error: Content is protected !!