Advertisement Carousel

विजय नगर में मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित कर टीका लगवाने हेतु नागरिकों को प्रेरित किया गया

रायपुर / भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर “सेवा ही संकल्प” कार्यक्रम के तहत अवंति विहार स्थित विजय नगर में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा विजय नगर बस्ती में रहने वाले नागरिकों को मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण कर नागरिकों को से अपील की गई कि वे टीकाकरण को लेकर चलाए जा रहे गलत अफवाहों में ना आए एवं अपनी बारी आने पर टीका लगवाए।

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश एवं देश को कोरोना से मुक्त करने एवं अपना जीवन बचाने के लिए टीका लगवाना नितांत आवश्यक है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष जितेंद्र नाग, डॉ.उत्कर्ष त्रिवेदी, डॉ.विवेक श्रीवास्तव,प्रेम विश्वकर्मा, किशोरचंद नायक, खेमू साहू, अखिल चटर्जी,वामन गोरे, रंजीत सीपी तंबोली हेमंत टेंबे रामानंद निर्मलकर उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!