Advertisement Carousel

14 हजार 580 पदों के शेष पदों पर रुकी शिक्षक भर्ती को पूर्ण कराने 1458 किमी की यात्रा कर रहे नंदकिशोर धमतरी में चयनित अभ्यर्थियों ने पुष्प माला से किया सम्मान

धमतरी / अधिकार नियुक्ति साइकिल यात्रा के अंतर्गत राजनांदगांव निवासी नंदकिशोर का 24 जून की शाम धमतरी आगमन हुआ। इंडोर स्टेडियम में धमतरी के चयनित अभ्यर्थियों ने पुष्प माला एवं पुष्प गुच्छ से उनका सम्मान किया गया। नंदकिशोर ने कहा कि 14 हजार 580 पदों के शेष पदों पर रुकी शिक्षक भर्ती को पूर्ण कराने के लिए एक प्रयास किया जा रहा है। सभी के हित के लिए 1458 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ डीएड बीएड प्रशिक्षित संघ के धमतरी जिला अध्यक्ष संदीप सिन्हा, प्रदेश सलाहकार परवेज अली, दिलीप साहू, हेमंत चक्रधारी, मधु माधव, लोकेश्वर साहू मौजूद थे। ने कहा कि प्रदेश के 5 संभागों में यह यात्रा की जा रही है। बस्तर, गरियाबंद अंबिकापुर से होते हुए कांकेर तक यात्रा निकाली गई है। एक जुलाई को राजधानी रायपुर में साइकिल यात्रा का समापन होगा। 14580 नियुक्तियों को पूर्ण करने के लिए संकल्प यात्रा निकाली गई है। साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्रों के संघर्ष के मनोबल को बढ़ाना है, ताकि सभी संघर्षरत छात्रों को यह महसूस हो सके कि उनकी संघर्ष यात्रा सही दिशा में चल रही है। छात्रों के संघर्ष को गति प्रदान करना है, ताकि सरकार हमारी बात को गंभीरता से सुने।

error: Content is protected !!