Advertisement Carousel

मरीन ड्राइव पर पार्किंग शुल्क खत्म करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार – संजीव अग्रवाल

रायपुर / आरटीआई कार्यकर्ता और काँग्रेस नेता संजीव अग्रवाल ने मरीन ड्राइव पर पार्किंग शुल्क खत्म करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया।

संजीव अग्रवाल ने रायपुर स्थित मरीन ड्राइव पर पार्किंग शुल्क खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री डॉ शिव डहरिया और रायपुर के महापौर एजाज ढेबर का भी धन्यवाद किया।

संजीव अग्रवाल ने कहा कि तेलीबांधा तालाब, मरीन ड्राइव पर पार्किंग शुल्क खत्म होने से वहां सुबह से लेकर शाम तक आने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

error: Content is protected !!