- ग्रामीण, आदिवासी, किसान भाइयों को उनका हक एवं अधिकार देने वाली हमारी सरकार. विनय जायसवाल.
कोरिया/खड़गवां । कोविड – 19 की दूसरी लहर की धीरे धीरे समाप्ति के बाद राज्य शासन की योजनाओं को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि समय दर समय शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण अंचल तक पहोचाने और उनसे रूबरू होते दिख रहे है । ऐसी ही एक बड़ी योजना के ताकत सोमवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम पंचायत देवा डांड में शिविर का आयोजन कर लगभग 15 पंचायतो के ग्रामीण जनो को पहली बार वन अधिकार किसान किताब का वितरण,जाति प्रमाण पत्र .आय प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र के साथ जीरों वर्ष के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र वितरण कर ग्रामीण जनों को इसका लाभ दिया गया । कार्यक्रम में उपस्थित मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने राज्य की भूपेश सरकार की सराहना करते हुए कहा की आज से पहले वाली सरकार केवल बड़ी बड़ी बिल्डिंग बना कर उद्योगपतियों को लाभ देती थी उनका घर भर्ती थी पर हमारी भूपेश की सरकार ने अपने आदिवासी,ग्रामीण किसानो को मजबूत करने का काम किया उसने अपने राज्य के लोगो से जो वादा किया उसको पूरा किया कोविड 19 की महामारी में पुरे राज्य को निःशुल्क राशन का वितरण अपने किसानों का सबसे पहले कर्जा माफ किया,बिजली बिल को आधा कर ग्रामीण जनों को इस मंगाई में दोहरा लाभ दिया । भगवान के नाम पर राजनीती करने वाले किसानो,आदिवासियों, ग्रामीणों का कभी कुछ कार्य नहीं कर सकते केवल कुर्सी के लिए एक दूसरे को निचा दिखने का काम करते है । कार्यक्रम में और भी वक्ताओं ने ग्रामीण जनों को संबोधित किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम पीबी खेस , जनपद पंचायत खड़गवां के कार्यपालन अधिकारी मूलचंद चोपड़ा, सांसद प्रतिनिधि अशोक श्रीवास्तव,वरिष्ठ कांग्रेसी ओमकार नाथ पाण्डेय, आदिवासी नेता उदिष्ठिर कमरों,ब्लाक अध्यक्ष मनोज साहू, युवा नेता मनोज शर्मा,थाना प्रभारी विजय सिंह सहित राजस्व अधिकारी, वन अमले के साथ लाभ लेने वाले ग्रामीण जन स्वसहायता समूह की महिलाये उपस्थित रही ।
