सुकमा / आपको बता दे कि बस्तर के बीहड़ों से बम के धमाकों के साथ लाल आंतग की खबरें अक्सर आते ही रहते है , वैसे तो बस्तर में किसी चीज की कोई कमी नहीं है यह प्रकृति सौंदर्य कला संस्कृति के साथ अपार खनिज सम्पदा भी मौजूद है । जहा अक्सर नक्सलियों द्वारा आदिवासियों की शोषण की खबरें आती रहती है पर इस पर बहुत सुखद खबर है सुकमा जिला से जहा एक बच्चे ने बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे…’ ये गाना गाते मासूम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
लड़के के गाने के अंदाज ने यूजर्स को इस तरह दीवाना बना दिया कि शादी ब्याह में भी इस गाना की जमकर गाया और बजाया गया . सहदेव ने अपनी आवाज और अंदाज से सोशल मीडिया के साथ-साथ सेलीब्रिटीज को फैन बनाने वाला ये बच्चा सुकमा जिले के उरमापाल गांव का रहने वाला सहदेव है. सहदेव का गाना सुनकर उन्हें बॉलीवुड सिंगर रैपर बादशाह ने चंडीगढ़ बुलाया है.
सुकमा जिले की पहचान भले ही नक्सलगढ़ के रूप में दिखती हो, लेकिन यहां के इस बच्चे ने बता दिया कि बस्तर की माटी में टैलेंट की कमी नहीं है. 5वीं के छात्र सहदेव ने ये गाना दो साल पहले गाया था, जो बाद में वायरल हुआ. उस वक्त वो तीसरी क्लास में पढ़ाई कर रहा था. वायरल भी इतना हुआ कि सिंगर बादशाह तक पहुंचा. उन्होंने बच्चे से वीडियो कॉल पर बात की और चंडीगढ़ बुला लिया. सहदेव चंडीगढ़ जाने के लिए रवाना हो गया है.दो साल पहले छात्रावास में गाया था गानाछात्र सहदेव ने कक्षा तीसरी में पढ़ते वक्त यह गाना सुकमा जिले में स्थित पेंदलनार के एक छात्रावास में शिक्षक के कहने पर गाया था. शिक्षक ने उसका गाया हुआ यह गाना अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया था. जिसके बाद पहले बस्तर में यह वीडियो जमकर वायरल हुआ और धीरे-धीरे सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर यह तेजी से वायरल होने लगा. मशहूर सिंगर बादशाह ने भी इस गाने को सुन, इसका रीमेक किया. इस दौरान सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक में रहने वाले उमेश साहू ने बादशाह के द्वारा ट्वीट किए गए पोस्ट में छात्र द्वारा गाए हुए ओरिजिनल गाना को पोस्ट किया और बादशाह को छात्र के बारे में जानकारी दी .शुक्रवार रात बादशाह ने की बातशुक्रवार देर रात बादशाह और मशहूर कंपोजर विक्रांत ने वीडियो कॉलिंग के जरिए छात्र सहदेव से बात किया. साथ ही उससे गाना भी सुना, जिसके बाद उन्होंने सहदेव को चंडीगढ़ आने का न्योता दिया. बादशाह ने अपने साथ गाना गाने की बात कही. बादशाह के बुलाने पर छात्र सहदेव अपने सहयोगी उमेश साहू के साथ रायपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुका है. करीब 12 साल के सहदेव के गाने को पहचान मिलने के बाद अब पूरे बस्तर में उसकी जमकर तारीफ हो रही है.अब सबको इंतजार है कि नक्सल प्रभावित जिला सुकमा के एक छोटे से गांव में रहने वाले सहदेव मशहूर सिंगर बादशाह के साथ जब उनके गाने पर धूम मचाते दिखेंगे. बताया जा रहा है कि, सहदेव गांव पेंदलनार के एक छात्रावास में रहकर कक्षा पांचवीं में पढ़ाई कर रहा है.
