Advertisement Carousel

विधायक डॉ.विनय ने हरेली तिहार के अवसर पर गोठान में गौ माता और हल की पूजा कर क्षेत्रवासियों को दी बधाई

कोरिया/खड़गवां । पूरे छत्तीसगढ़ में आज हरेली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ वासियों को हरेली पर्व की बधाई दी है । इसी तारतम्य में कोरिया जिले में भी हरेली तिहार के अवसर पर मनेंद्रगढ़ विधान सभा के विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने क्षेत्र के जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम पंचायत बरदर में स्थित गोठान में परम्परानुसार गौमाता एवं  हल की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में हरियाली ,खुशहाली की कामना कर क्षेत्र व छत्तीसगढ़ की जनता को हरेली पर्व की शुभकामना दी।


इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष मनोज साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी ओमकर महाराज.आदिवासी नेता युधिस्ठिर कमरों.सीईओ मूल चंद चोपड़ा ,कृषि विभाग से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हर्ष अहिरवार ,तहसील दार भगवन दास कुशवाहा. ब्लाक पशु चिकित्साधिकारी अजगल्ले सहित सरपंच सचिव के साथ भारी में जनप्रतिनिधिगण. कर्मचारीगण. ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!