Advertisement Carousel

नवीन जायसवाल को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में मिली जिम्मेदारीबनाए गए प्रदेश सचिव

प्रतापपुर / कांग्रेस नेता नवीन जायसवाल को कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश सचिव बनाया गया है।उनकी यह नियुक्ति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव द्वारा अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू राष्ट्रीय,समन्वयक प्रदेश प्रभारी अहमद खुर्शीद ,सह प्रभारी दिनेश कुमार की सहमति से की गई है।

जिम्मेदारी मिलने के बाद नवीन जायसवाल ने कहा कि लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ संगठन और जनहित कर कार्य करते हैं।उन्हें अब पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव की जवाबदारी मिली है,यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और वे इसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।जायसवाल ने कहा कि विभिन्न स्तर पर काम करते हुए उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा के प्रचार प्रसार और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम किया है।चुनाव हो या अन्य गतिविधियां, संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए सफलता दिलाने काम किया है,वे इस पद पर रहते हुए भी संगठन के मंशानुरूप काम करेंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्थानीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह व अन्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने प्रयास करेंगे।

error: Content is protected !!