Advertisement Carousel

आपसी विवाद को लेकर फावड़ा से प्राणघातक हमला कर एक व्यक्ति की हत्या

रायपुर / फिंगेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम छूईहा निवासी नीलकण्ठ सिन्हा पिता रामलाल उम्र 38 वर्ष का आपसी विवाद को लेकर गांव के रोशन ध्रुव द्वारा फावडा से मारकर हत्या कर दिया गया ।

मामले में मृतक नीलकण्ठ सिन्हा की पत्नी के रिपोर्ट पर थाना फिगेश्वर में अपराध क्रमाक 192/2021 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । अपराध की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी रोशन ध्रुव पिता नम्मू ध्रुव उप 33 वर्ष साकिन हुईहा , थाना फिगेश्वर , जिला गरियाबंद ( छ.ग. ) को तीन घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार फावला को जप्त किया गया तथा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

error: Content is protected !!