रायपुर / महादेव घाट में भगवान गणेश की प्रतिमाओं के अपमान का मामले में रायपुर नगर निगम के महापौर एज़ाज़ ढेबर का बयान आया हैं।
उन्होंने कहा कि जो घटना घटी वह निंदनीय थी…. हमारी जांच समिति ने पाया कि जोन कमिश्नर की जिम्मेदारी थी उन्होंने लापरवाही की इसलिए जोन कमिश्नर को हटाया गया हैं अगर किसी के पास इस बात के सटीक प्रमाण है कि कचरे की गाड़ी में गणेश मूर्ति को लाया गया तो कार्रवाई होगी। भाजपा नेताओं ने मामले को तोड़मरोड़ कर पेश किया। भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है।
इंदौर में भी घटना घटी है, भाजपा के लोग यह भी देखे।
