Advertisement Carousel

कल शहर के विभिन्न थानों में पूर्व ज़ोन कमिश्नर के खिलाफ दर्ज करवाई जाएगी एफआईआर- राठी

रायपुर / भारत रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक राजकुमार राठी,प्रदेश महामंत्री शिबू शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री मंजुल मयंक श्रीवास्तव, माना मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने महापौर नगर निगम रायपुर एजाज़ ढेबर को ज्ञापन सौंपकर जोन क्र.1 के कमिश्नर नेतराम चंद्राकर को निलंबित करने की मांग करते हुए 24 घँटों के भीतर कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी जिसके तहत महापौर ढेबर द्वारा आज ज़ोन कमिश्नर चंद्राकर को पद मुक्त कर दिया गया।

श्री राठी ने कहा है कि भगवान गणेश का अपमान पूरे हिन्दू समाज का अपमान है एवं महापौर को श्री चंद्राकर को कार्यमुक्त करने के साथ-साथ उसके खिलाफ नगर निगम की ओर से थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवानी चाहिए क्योंकि ज़ोन कमिश्नर अपने कर्तव्य का ठीक तरीके से निर्वाह नहीं किया। श्री राठी ने कहा कि भारत रक्षा मंच द्वारा इस विषय को लेकर पूर्व ज़ोन कमिश्नर चंद्राकर के खिलाफ कल 24 सितंबर दोपहर 1 बजे शहर के अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

error: Content is protected !!