⏸▶ सत्ता का संघर्ष सतह पर, छत्तीसगढ़ियों का हो रहा नुकसान – JCCJ
रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा काँग्रेस में सत्ता के लिए संघर्ष सतह पर आ गया है । जिसका ताजा उदाहरण जशपुर काँग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में दो गुटों की मारपीट की घटना है। इस घटना से कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई खुलकर सामने आ गई, कुर्सी की लड़ाई को लेकर दो गुटों के बीच झूमा झटकी और मारपीट की घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा काँग्रेस पार्टी के ढाई ढाई साल के फार्मूले और कुर्सी लड़ाई के चलते छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ीयों का नुकसान हो रहा है, छत्तीसगढ़ की जनता ने काँग्रेस पार्टी को जो ऐतिहासिक जनादेश दिया काँग्रेस उसको हजम नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में विकास के कार्य अवरुद्ध है, विकास कार्य को दरकिनार कर अपने अपने विकास में व्यस्त है। छत्तीसगढ़ आज अपराध और अपराधियों का चारागाह बन रहा है, हत्या, चोरी, सायबर क्राइम, राजधानी रायपुर में चाकू बाजी, लूट चरम पर है, जुआ सट्टा, नशा का व्यापार फल फूल रहा है, एक ओर जहाँ कानून व्यवस्था पहले से ही बुरी तरह चरमराई हुई है वहीं दूसरी ओर उसे ठीक करने के बजाय कांग्रेसी आपस में ही लड़कर प्रदेश का वातावरण को और खराब कर रहे है, कुर्सी की इस लड़ाई से जनता का अहित हो रहा, खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता भुगत रही है।
