रायपुर / रायपुर के होटल सायजी में आयोजित विवाह कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा होते होते टल गया है।
दूल्हा दुल्हन की एंट्री के दौराम क्रेन टूट जाने से दूल्हा दुल्हन जमीन पर गिर गए जिससे दूल्हा दुल्हन को मामूली चोट आई हैं, हालांकि और भी बहुत कुछ हो सकता था।
फिलहाल इवेंट कंपनी ने अपनी गलती मानने हुए बताया हैं कि उनके वजह से यह हादसा हुआ है।
जिसके बाद परिवार ने पुलिस में नही की कोई शिकायत। तेलीबांधा थाना इलाके का यह पूरा मामला बताया जा रहा हैं।
