कोरिया / संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्रीमती अम्बिका सिंगदेव ने प्रचार की कमान स्वयं संभाली हैं।
बता दे कि कांग्रेस जहाँ गढ़ बचाने की जद्दोजहद में है तो भाजपा ने भी अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। अब राजनीतिक दल सक्रिय होकर वार्डो में चुनाव प्रचार जोर शोर से कर रहे है। वहीं कांग्रेस में ऊपजे मतभेद को दूर कर चुनाव में सफलता दिलाने संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने मोर्चा संभाल लिया है, वार्ड प्रभारियों के साथ बैठक कर स्वयं लोगों के घर घर दस्तक देने निकल चुकी है। वही कांग्रेस संगठन अभी भी ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आ रहा है। दूसरी ओर भाजपा का हर कार्यकर्ता मैदान में उतर कर नगरीय निकाय बैकुण्ठपुर और शिवपुर चरचा में घर घर जनसंपर्क कर रहे हैं।
नगर पालिका बैकुंठपुर व शिवपुर चरचा के कुल 35 वार्डों में 20 दिसंबर को मतदान होना है और इसी तारतम्भ में संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली हैं। हर वार्ड पर स्वयं नजर रखी हैं और वार्डों में जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांग रही हैं।
खैर ओवरऑल नगरीय निकाय चुनाव की बात करें तो दोनों ही राजनीति पार्टी के जनसंपर्क अभियान तेज हो गए है। उम्मीदवार वोट साधने तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन कई वार्डों में उम्मीदवार का समीकरण पूरी तरह से मतदाता बिगाड़ रहे हैं। लोक लुभावन वादे करने वाले उम्मीदवार के मौखिक आश्वासन पर अब मतदाताओं का भरोसा नहीं रह गया है। इस वजह से वे उम्मीदवार से लिखित में आश्वासन मांग रहे हैं।
भाजपा के पूर्व मंत्री भइयालाल राजवाड़े शिवपुर चरचा में घर-घर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार की उदासीनता के चलते शहरी पीएम आवास नहीं बन पाया है और गरीबों को शहरी पट्टा से वंचित दिया है। निकाय चुनाव में डोर डोर जाकर आम जनता को बता रहे है।
