Advertisement Carousel

चुनाव के बनते-बिगड़ते राजनीतिक समीकरणों के बीच MLA अम्बिका पार्षद प्रत्याशियों के साथ मैदान में …

कोरिया / कोरिया जिले की दो नगरपालिकाओं बैकुंठपुर व शिवपुर चरचा में हो रहे नगरीय निकाय चुनावों में संसदीय सचिव व स्थानीय विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव क्षेत्र में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए वार्ड के गली मोहल्लों में वोट की अपील कर अपनी जिम्मेदारी निभाते देखी जा रही है।

MLA श्रीमती अम्बिका सिंहदेव दोनों नगरपालिकाओं में अपने समर्थकों के साथ रौजाना कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत तय हो सके इसलिए प्रत्येक वार्डों का दौरा कर रही हैं और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं से मतदान की अपील कर रही हैं।

श्रीमती अम्बिका यह भी प्रयास कर रही हैं कि कांग्रेस संगठन व कार्यकर्ताओं के बीच सही तालमेल बना रहे, ताकी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस का पार्षद जीत कर आए।

कांग्रेस ने नगरपालिका चुनावों के मद्देनजर जारी किया घोषणा-पत्र, MLA अम्बिका ने कहा सभी वायदे होंगे पूरे

कोरिया जिले की दो नगरपालिकाओं में जारी शहर सरकार के चुनाव के बीच जिला कांग्रेस कमेटी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है और कांग्रेस जिला कमेटी ने 31 बिंदुओं की घोषणापत्र जारी करते हुए जिले की दोनों नगरपालिकाओं के मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है। जिससे मतदाता कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर दोनों ही शहर बैकुंठपुर व शिवपुर चरचा में कांग्रेस की शहर सरकार बनाने में कांग्रेस के सहयोग करें।

जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा जारी नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर घोषणापत्र में कोरिया जिला विभाजन का मुद्दा सबसे पहले क्रम पर रखा है। जिला कांग्रेस कमेटी ने घोषणापत्र में वादा किया है कि खड़गवां विकासखण्ड के जो ग्राम कोरिया जिले में शामिल होना चाहेंगे वह आवेदन देकर जिले में शामिल हो सकेंगे यह जिला कांग्रेस कमेटी का वादा है।

ज्ञात हो कि कोरिया जिला विभाजन से जहां कोरिया वासी नाराज हैं वहीं जिले से कोरिया जिले के अस्तित्व से जुड़े खड़गवां विकासखण्ड को भी अलग कर दिए जाने से आक्रोशित भी और आक्रोश को भांपकर ही जिला कांग्रेस कमेटी ने खड़गवां विकासखण्ड के ग्रामों को छूट होगी जिला चयन करने का जैसा घोषणा करने पर मजबूर हुई और उसे इस मुद्दे को पहला स्थान भी देना पड़ा।

घोषणापत्र के अनुसार आवासीय भूमि पर काबिज लोगों को पट्टा प्रदान करने और पट्टाधारी व्यक्तियों के काबिज संलग्न अतिरिक्त भूमि के व्यवस्थापन की बात कही गई है, शहरी क्षेत्रों में भवन लाइसेंसी की ऑनलाइन स्वीकृति प्रदान करने की भी बात कही गई है, शहर के घनी बसाहटों के बीच स्थित बाजारों को शहर सी बाहरी सीमाओं में बसाने की भी बात घोषणापत्र में शामिल की गई है। कांग्रेस के घोषणापत्र में भवन लाइसेंस प्रक्रिया को सरल करने की बात कही गई है वहीं भूमि विकास नियम में संशोधन की भी बात शामिल की गई है, 1 दिसम्बर 2021 तक पूर्ण हो चुके निर्माणों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी यह भी घोषणापत्र में कहा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से जारी घोषणापत्र में जमीन की कीमतों को अफोर्डेबल करने और व्यवस्थित शहरों के विकास के लिए शहरों में एफआर बढ़ाने की बात भी कही गई है। नगरीय निकाय की सम्पत्तियों को फ्रीहोल्ड करने, सभी को राशन कार्ड प्रदान करने की भी घोषणा की गई है।

error: Content is protected !!