कोरिया / बैकुंठपुर नपा अध्यक्ष पद पर भाजपा की नविता शिवहरे और शिवपुर चरचा नपा में कांग्रेस की लालमुनी यादव ने बाजी मारी हैं।
दोनों ही नगर पालिका में अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें शिवपुर चरचा से भाजपा के राजेश सिंह और बैकुण्ठपुर नपा में आशीष यादव ने जीत हासिल की।
आपको बता दे की बैकुण्ठपुर नपा में क्रॉस वोटिंग और टाई का भाजपा को फायदा मिला हैं। जिसके फलस्वरूप पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलश शिवहरे की हैं धरम पत्नी नविता शिवहरे अब बैकुण्ठपुर नपा की नई अध्यक्ष होंगी।

बैकुण्ठपुर नपा कांग्रेस से साधना जायसवाल और भाजपा से नविता शिवहरे अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रही, जिसके बाद वोटिंग में दोनों को बराबर वोट मिले, जिसके बाद टाई की स्थिति में चिट सिस्टम के माध्यम से नविता शिवहरे अध्यक्ष अध्यक्ष घोषित हुई।
गौरतलब हो कि बैकुण्ठपुर नपा में कांग्रेस लंबे समय तक आपसी सामंजस्य निर्वाचित पार्षदों के बीच नही बना सकी
जिसका की फायदा भाजपा ने हाथों हाथ उठा लिया। हालाकि शिवपुर चरचा पहले से फाईनल था कि कांग्रेस की अध्यक्ष लालमुनी यादव ही रहेगी।
