कोरिया / पंजाब दौरे के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई जिससे पूरा देश पंजाब सरकार को तीखी नजर से देख रहा है भारतवर्ष में भाजपा के द्वारा लगातार जगह-जगह पर पंजाब सरकार का पुतला दहन विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में आज बैकुंठपुर स्थित प्रेमा बाग शिव मंदिर प्रांगण में भाजपा ने महामृत्युंजय पाठ किया और PM मोदी की लंबी उम्र की कामना की।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे, पार्षद रीमा जयसवाल, अवधेश सिंह, ममता पनिका, अरविंद सिंह, घनश्याम साहू, अर्चना गुप्ता, प्रखर गुप्ता, दीपक साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














