राजनांदगांव / नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है और कई तरह के घटना को अंजाम दे रहे, इस बार फिर से राजनांदगांव में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है। कल रात मदनवाडा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम कलवड में नक्सलियों ने एक युवक की डंडे, हाथ-मुक्के से पिटाई कर हत्या कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर पर सोया था और कुछ नक्सली उसके घर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर कांकेर रोड घुडपाल ग्राम कच्ची रोड में नाले के पास ले गए और पुलिस मुखबिरी के शक मे लाठी-डंडे से पिटाई की और उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। मृतक रामजी पिता कुल्ला राम गावडे उम्र 30 साल निवासी कलवर है। सूत्र यह भी बता रहे कि नक्सली उस पर नजर रखे हुए थे। इधर नक्सली वारदात के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश पात्रे ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
